भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
रिपोर्ट:- कृपाशंकर राय
कौड़ीराम। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता,उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष स्व.उपेन्द्र दत्त शुक्ला जी को आज बलुआ मंदिर कौड़ीराम मैं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। सभा का आयोजन मनोज शुक्ला जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर कौड़ीराम मण्डल अध्यक्ष अनिल दूबे, साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता परमेश्वर राम त्रिपाठी,राजेश कुमार सिंह ” राजन” जिला कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी, मनोज तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मार्कंडेय नायक, राजेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, हृदय नारायण पांडे, ब्रह्मा देव यादव, शशिकांत पांडे, विनय सेठ आदि मौके पर मौजूद रहे।