कोरोना वायरस के खिलाफ महाजंग में भागीदार बने।
रिपोर्ट विश्व बंधु शास्त्री
बागपत। कोरोना संक्रमण के इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी हर सम्भव प्रयास करके जरूरतमंदों की सहायता कर रहे है। अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करा रहे है। जो लोग इस कठिन घड़ी में देश और समाज की सेवा कर रहे हैं उनका हौसला बढ़ाने का काम कर रहे है। खासकर स्वास्थ्य कर्मी, सरकारी कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मचारी जो इस कठिन घड़ी में समाज के सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं उनका विशेष ध्यान रख रहे है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के बिनौली मंडल अध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिहं, अपने छोटे भाई अमित के सहयोग से अपने निवास पर खुद ही मास्क बना रहे हैं। उनका कहना है कि मास्क डॉक्टरों व पुलिस वालों को इस महामारी से बचाने के लिए दिये जायेगे। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी है कि हम सब दूरी बनाये रखे। कोरोना वायरस के खिलाफ महाजंग में भागीदार बनने और सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करे। हमारी पार्टी नर सेवा नारायण सेवा की तर्ज पर काम कर रही है।