छपरौली विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न
रिपोर्ट:- विश्व बंधु शास्त्री
बड़ौत। जनपद में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा छपरोली जूम एप्प के माध्यम से वर्चुअल सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद गौतम बुध नगर ने अपने उद्बोधन में बताया कि जहां पर 80% जाट समाज आबादी है उन्होंने मुझे भरपूर सम्मान दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी में सभी सभी जाति समाज वर्ग बराबर है।
उन्होंने केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं के विषय पर प्रकाश डाला कि पहले बिजली चार-पांच घंटे आती थी अब 18 घंटे आती है। किसान सम्मान निधि के तहत आप के खातों में ₹6000 आता है। उज्जवला योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण 5 अगस्त प्रारंभ होने जा रहा है जो विश्व का सबसे बड़ा तीसरा भव्य मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया और जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने का काम व केंद्र शासित प्रदेश बनाने का काम किया। पाकिस्तान बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्क में रह रहे अल्पसंख्यको के लिए भारतीय नागरिकता देने का काम अगर किसी सरकार ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। अर्थात नागरिक संशोधन बिल पास करना सर्जिकल स्ट्राइक के विषय में भी उन्होंने प्रकाश डाला। कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए पीपी किट वेंटिलेटर जैसे उपकरणों का स्वदेशी निर्माण 30 करोड़ से अधिक जनधन खातों में ₹500-500 रुपए की धनराशि किस्तों में डलवाना खाद्य सामग्री पहुंचाना, निशुल्क अनाज चावल का वितरण करवाना, भारत को आत्मनिर्भर बनाना, जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना जो एशिया का तीसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा और उसके बाद भारत को विश्व गुरु बनाना। उन्होंने सपा बसपा को उन्होंने चाचा भतीजे की पार्टी बताया और कांग्रेस को मां बेटे की पार्टी बताया। भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने माता का नाम दिया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष भी विधायक सांसद मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने बागपत की जनता को धन्यवाद दिया कि उन्होंने दो बार मुंबई के कमिश्नर डॉ सत्यपाल को सांसद में भेजने का काम किया और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। सम्मेलन में छपरौली विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
———-