जरूरतमंद लोगों की सेवा में दिन रात लगे है डॉ विश्नोई
रिपोर्ट — विश्व बंधु शास्त्री
बड़ौत। कोरोना वैश्विक महामारी में जहां एक ओर सरकार धीरे-धीरे लोग डाउन खोलने का प्रयास कर रही है वही लोगों की मदद हेतु योगाचार्य डॉ मनोज विष्नोई गत कई दिनों से कुछ ना कुछ वितरण कर लोगो की सेवा कर रहे हैं। आज निर्धन परिवारों को कच्ची सब्जी के 100 पैकेट वितरण किए। डा बिश्नोई सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहकर दीन दुखियों की मदद करते रहते हैं। उन्होंने बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन काढ़ा फल वितरण भी किया। आज जहां एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श करने से भी डर रहा है वही समाजसेवी विष्नोई निडर होकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उनके घर घर जाकर आवश्यक वस्तुए प्रदान कर रहे हैं। डॉ मनोज विष्नोई यूपी योगा एसोसिएशन के प्रदेश सह मंत्री,यूटा के प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष तथा बागपत योग एसोसिएशन के संरक्षक हैं। आज के इस परिवेश में युवाओं को आगे आकर ऐसी विकट स्थिति में गरीब मजदूरों असहाय लोगो सेवा करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को परहित सरस धर्म नही भाई संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य असहाय निर्धन गरीब मजदूर भाई बहनों की सेवा करने के साथ साथ राष्ट्र सेवा है ।वितरण का श्रेय इन्होंने अपने माता पिता को दिया। आम जन की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु कल पुनः तुलसी, गिलोय, लोग, दालचीनी का काढ़ा वितरित करेगे। वितरण करने वालो में मुख्य रूप से वीरपाल चौधरी ,रुद्रांश सहरावत,रामपाल सिंह ,समर्थ ,बॉबी तोमर ,अतुल गुप्ता विजय लुहारी,राजकुमार तोमर,धीरेन्द्र तोमर आदि रहे।