अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की डीएम से किया माँग सप्ताहीक बन्दी को छोड़कर रोज खुले दुकान
- रिपोर्ट:- विजय गुप्ता
- संत कबीर नगर:- आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संतकबीरनगर के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन,जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि व जिला महामंत्री विनीत चड्ढा जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री रविश गुप्ता जी से मिले तथा उनसे कोविड 19 के मद्देनजर वर्तमान में मौजूद दुकानों का tradewise रोस्टर बदलकर बस्ती जिले में मौजूद रोस्टर की तर्ज पर जिले में दुकानों को(साप्ताहिक बंदी को छोड़कर) रोजाना खोलने की मांग की।
- प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रोज दुकाने खोंलने से भीड़ कम हो जाएगी तथा समस्याएं कम हो जाएंगी।
- जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि व्यापार मंडल की मांग पर विचार करके उचित निर्णय लिया जाएगा।