संतकबीरनगर : देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कोरोना काल में जहां लोग त्रस्त हैं, वहीं सरकार लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा रही है। मेहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडे ने कहा कि जब से देश में भाजपा आई है महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है। छुट्टा पशुओं का इंतजाम न होने से किसान परेशान हैं। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट के बावजूद देश में डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इन पदार्थों की लागत से कई गुना ज्यादा दाम केंद्र तथा राज्य सरकार वसूल रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह “सिसोदिया” ने कहा कि सरकार कोरोना आपदा से पीड़ित जनता के दुख-दर्द को समझने के बजाय महंगाई के बोझ तले दबाती जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव व जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, आमजनता परेशान है, लेकिन सरकार सिर्फ अपने में मस्त है।
सपा नेता आलोक यादव उर्फ सोनू ने कहा जनता भाजपा के झूठ वादों को समझ चुकी है, 2022 में सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगीइस कार्यक्रम में जावेद अहमद ,आलू की प्रसाद चौहान ,राम नाथ चौरसिया बाल गोविंद चौधरी कोमल यादव राजमणि यादव शैलेंद्र यादव गजेंद्र, निषादशकुंतला, यादव विमला सिंह मेहरून्निसा ,मोहम्मद इसहाक अंसारी ,श्याम जी विश्वकर्मासैकड़ों सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।