राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबन्धक राजेश्वर सिंह ने जनपद वासियो को ईद की दी बधाई
रिपोर्ट:- विजय गुप्ता
संतकबीरनगर:- मंण्डल के प्रतिष्ष्ठित विद्यालय राज ग्लोबल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने संतकबीर नगर ,व बस्ती,गोरखपुर ,के समस्त जनपद वासियों और प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का त्योहार ईद सभी के जीवन में खुशियां लाएं और सभी खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते लोग एक दूसरे से भले ही ज्यादा संख्या में ना मिल पाए लेकिन यह त्यौहार लोग अपने घरों में धूमधाम से मनाएं। उन्होने कहा की ईद आपसी भाई चारे का त्योहार है जिसको सभी मिल कर मानते है ।ईद का त्यौहार हमें भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है। ईद की बधाई देने के साथ ही भारत देश की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति व विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में लोग रोजा रखते हैं, मैं उन सबको बधाई देता हूं। आपसी भाईचारा, शांति, सद्भावना व प्रेम का माहौल बनाकर प्रेम भाईचारा गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखने में अपना अमुल्य योगदान दे।