विनय वर्मा ने कहा, जनता ने एक सच्चा हितैषी खो दिया।
रिपोर्ट :- अभिसेक वर्मा
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त का निधन, विनय वर्मा ने जताया शोक
संतकबीरनगर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल के निधन से पूर्वांचल के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भाजपा ही नहीं सपा, कांग्रेस, बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों में उपेन्द्र शुक्ल को पसंद करने वाले लोग हैं। रविवार को हार्ट अटैक की वजह से यूं अचानक उनके चले जाने की जाने से उन्हें जानने वाला हर इंसान दु:खी है कौड़ीराम से जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ये गोरखपुर जनता के प्रति सेवा के भाव से जुड़े रहे। अंतिम समय तक समाज के लिए अपना योगदान देते रहे। इनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाज को काफी क्षति हुई है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। इनसे उन्हें सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा। इनके संरक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने एक अभिभावक, मार्ग दर्शक खो दिया उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारीजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की।