रामकुमार सिंह बने राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के जिलाध्यक्ष बधाईयो का लगा ताता
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह को राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी सौपते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्नातक महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी होने पर उनके शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई दिया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाये जाने एवं आत्मनिर्भर बनाये जाने की दिशा में संगठन के कार्यो को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूगा।