सपा के पुरोधा राजनारायण की पुण्यतिथि के बहाने जयराम ने किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद कार्यकर्ताओं का लगा हुजूम
संतकबीरनगर
-लोकबंधु राज नरायण ने जनता के हितों को रखा सर्वोपरि
-सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, युवा सब पस्त – जयराम
-सपाईयों ने पुण्यतिथि पर कार्यक्रम कर किया याद, केन्द्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
संत कबीर नगर
समाजवादी पार्टी मुखिया के निर्देश पर लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने गुरूवार को तुलसीपुर में एक कार्यक्रम किया। आम हितों के लिए आजीवन संघर्ष वाला नेता बताते उन्हें याद किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान व जनविरोधी बताया। कृषि कानून को लेकर चल रहे किसान आन्दोलन को समर्थन देने की अपील किया।
कार्यक्रम की शुरूआत लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनहित में संसदीय मर्यादा को तोड़ने में राज नारायण ने कोई संकोच नही किया। उन्हे जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर लीक से हटकर काम करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। आपातकाल हटाने को लेकर उनके द्वारा किए गए संघर्षो को हमेशा यरद किया जाएगा। कहा कि देश का अन्नदाता अपने हक के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। मोदी सरकार कृषि कानून के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रही है। अपनी उपज का का सही मूल्य न मिलने से किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला दावा कर रही है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा जी को चुनाव में परास्त करने वाले राज नारायण जैसे नेता बिड़ले ही जन्म लेते है। समाजवादी आन्दोलन के प्रखर महानायक लोकबंधु किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा परेशान अन्नदाता किसान है। न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त करने का कुचक्र बर्दाश्त नही किया जाएगा। जन विरोधी नीतियों से जनता मंहगाई की मार से परेशान है। युवाओ को रोजगार नही मिल पा रहा और प्रदेश में अपराध चरम पर है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि लोकतंत्र मे जनता अपनी बात प्रदेश के मुखिया तक नही पंहुचा पा रहा है। प्रशासन सत्ता के इशारे पर काम करते हुए लोगों का उत्पीड़न कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता की लड़ाई लड़ने के लिए अब चुप बैठने वाली नहीं है। राज नारायण को उन्होंने समाजवादी पार्टी का पुरोधा, लोकतांत्रिक व गांधीवादी तरीके से काम करने वाला नेता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडी यादव व संचालन राम नयन यादव ने किया। इस दौरान प्रदीप सिंह, लोरिक यादव, राम दरस यादव, अहमद सिद्धिकी, अमरेन्द्र यादव,अशोक यादव, मनोज राय, पप्पू यादव, इशहाक अंसारी, राज किशोर यादव, बांसड़ा यादव, दीनानाथ चौधरी, उपेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।